Monday 8 January 2024

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।1

 निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।


लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती। 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। 

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, 

चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है। 

मन का विश्वास रंगों में साहस भरता है, 

चढ़कर गिरना गिरकर चढ़ना न अखरता है। 

आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।


1.कठिनाइयों से डरने वालों से ------- दूर चली जाती है।

असफलता  साहस  सफलता कायरता

2.कौन बार-बार गिरती और चढ़ती है?

मकड़ी  छिपकली  चींटी तितली

3.किसकी मेहनत बेकार नहीं जाती ?

किसान  चींटी शेर पेड़

4.विश्वास का  विलोम शब्द -

साहस, भरोसा, अविश्वास, डर

5.कठिनाई का वचन बदलिए।

6. एक विशेषण शब्द लिखिए।

7.अखरता का अर्थ क्या है?

अच्छा लगना,बुरा लगना,सफलता, साहस

8. नौका का पर्यायवाची शब्द लिखिए।

9.कैसा व्यक्ति कभी हार नहीं सकता?


No comments:

Post a Comment

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...