Tuesday 2 January 2024

राष्ट्रीय ध्वज / हमारा झंडा

  राष्ट्रीय ध्वज / हमारा झंडा 

हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा है। यह हमारे देश की शान है। इसके तीन रंग अपनी-अपनी कहानी कहते हैं। तिरंगा हमें वीरता, शांति और समृद्धि का संदेश देता है।झंडे का केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है और सफ़ेद रंग हमें शांति का संदेश देता है। हरा रंग हमारे खेतों की खुशहाली के गीत गाता है। झंडे के बीच अशोक का धर्म चक्र बना है।  हमारा देश शांति में विश्वास रखता है। हमारा देश खेती प्रधान है। यहाँ किसान मेहनत करके धरती में अनाज उत्पन्न (पैदा) करते हैं।हमारे देश में हर धर्म और जाति के लोग प्रेम से रहते हैं। सब मिलजुल कर देश की उन्नति के लिए काम करते हैं। तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है। हम सब इसका आदर करते हैं। 

क)किसे हमारे देश की शान कहा गया  है?

ख)तिरंगा झंडा हमें क्या संदेश देता है?

ग)झंडे के बीच में क्या बना है?

घ)हमारे देश में लोग कैसे रहते हैं?

ङ)हरा रंग किसका प्रतीक है?


No comments:

Post a Comment

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...