Tuesday 9 January 2024

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए। 2

 निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।


डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाता है, 

जा जाकर खाली हाथ लौट आता है। 

मिलते न सहज ही मोती गहरे पानी में, 

बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में। 

मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती. 

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ॥

1.समुद्र में मोती की खोज कौन करता है?

2.मोती की खोज कहाँ होती है?

3.समुद्र में डुबकी लगाने वाला को क्या कहते हैं?

4.वचन बदलो-

मुट्ठी

डुबकियाँ

5. दो विशेषण शब्द लिखिए।

6. एक प्रत्यय वाला शब्द चुनिए।

7.दो स्त्रीलिंग शब्द चुनिए।


No comments:

Post a Comment

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...