Monday 22 April 2024

लौह पुरुष भाषा अभ्यास

 लौह पुरुष भाषा अभ्यास 

1. संज्ञा शब्द -

क) विट्ठल मंबई पिता देश सरदार  पटेल 

2.व्यक्तिवाचक संज्ञा -

विट्ठल मुंबई सरदार पटेल

3.     जातिवाचक संज्ञा       व्यक्ति वाचक संज्ञा

क)   नदी                             गंगा      यमुना

ख) पेड़                                आम      केला

ग) आदमी                             रमेश     सुरेश

घ)लड़की                              गीता    चम्पा

ङ)गाँव                                 हरिपुर   गोविंदपुर

4. नीचे दी गई वर्ग पहेली में से उचित संज्ञा शब्द छाँटकर वाक्य पूरे कीजिए-

क) कमल सदा कीचड़ में ही खिलता है ।

ख) फूल के साथ काँटे भी होते हैं ।

ग) राहुल ने गेंद ऊपर उछाली ।

घ) भवन पर रोशनी की ।

ङ) भारतीय सेना ने विजय प्राप्त की ।

च) मुझे लीची खाना अच्छा लगता है ।

5. नीचे दिए गए अनेक शब्दों के स्थान पर एक संज्ञा शब्द लिखिए-

जिसके आने की तिथि निश्चित ना हो-अतिथि

जो भारत में रहता हो-                 भारतीय

जहां छात्र रहते हो -                     छात्रावास

नगर में रहने वाला-                     नागरिक

एक माह में होने वाला -                मासिक

6. सर्वनाम शब्द को छाँटकर लिखिए-

मैं आगे पढ़ना चाहता हूं ।

मुझे पढ़ने की अनुमति दे दीजिए ।

मेरे आने के बाद तुम चले जाना ।

देश उन्हें लौह पुरुष के नाम से याद करता है ।

वह दिन आया ।

उत्तर- मैं मुझे मेरे तुम उन्हें वह

7. नीचे दिए गए अनुच्छेद को सही सर्वनाम शब्दों से पूरा कीजिए-

 एक दिन खुश होकर पेड़ ने चिड़िया को दो फूल दिए । वे बहुत सुंदर थी । चिड़िया ने सोचा," मैं एक फूल माली को दे दूँगी ।" वह पंख फड़फड़ाए और उड़ चली, माली के पास। उड़ते -उड़ते उसे एक बगीचा नजर आया। उसमें भी सुंदर फूल खिले थे। उनकी खुशबू से पूरा बगीचा महक रहा था। तभी उसे माली नजर आया। वह माली के पास पहुँची और पूछा," आप कैसे हैं? मैं आपके लिए फूल लाई हूँ। उसने चिड़िया से फूल लिया और उसे धन्यवाद कहा ।

8.सही जगह पर  बंदु  (ं) या चंद्रबिंदु  (ँ)  लगाइए-

करूँगा     स्वतंत्रता     पहुँचा     संबंध     आशाएँ     प्रारंभ     गाँधी     आँसू

9.बहुवचन रूप से वाक्य पूरा कीजिए-

क) मेरी दोनों आँखों में जलन हो रही है ।

ख) नानी मुझे कहानियाँ सुनाती है ।

ग) राहुल की परीक्षाएँ चल रही हैं ।

घ) नेता जी ने अनेक सभाओं में भाषण दिए ।

च) बच्चे पढ़ रहे हैं ।


No comments:

Post a Comment

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...