Tuesday 21 November 2023

अपठित पद्यांश

 निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए


तीन रंग का झंडा अपना, 

इसे तिरंगा कहते हैं।

इसे देखकर हम सब बच्चे,

कितने खुश हो जाते हैं। 

प्यारा हमको है यह झंडा,

 इसको हम फहराते हैं।

इसे तिरंगा कहते हैं हम,

इसका गाना गाते हैं।


 हर रंग में एक अर्थ छिपा है,

 गर्व से हम बतलाते हैं।

इस झंडे को हम सब बच्चे, 

अपना शीश झुकाते हैं।


क)हमारे झंडे में कितना रंगा हैं?

ख)इस झंडे को क्या कहते हैं?

ग)बच्चे क्यों खुश हो जाते हैं?

घ)झंडे को हम क्या करते हैं?


निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए


फूलों से नित हंसना सीखो, भौरों से नित गाना।

 तरु की झुकी डालियों से नित सीखो शीश झुकाना।

 सीख हवा के झोंकों से लो, हिलना  और हिलाना।

 दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना।

 सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना।

 लता और पेड़ों से सीखो,  सबको गले लगाना।


क)  कवि फूलों से क्या सीखना चाहता है?

ख) शीश झुकाना किस से सीखना चाहिए?

ग) दूध और पानी का मिलन हमें क्या सिखाता है?

घ) सूरज की किरणें क्या शिक्षा देती हैं?

ङ) लता और पेड़ क्या सिखाते हैं ?


No comments:

Post a Comment

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...