Wednesday 15 December 2021

WORKSHEET- 15 अंधेर नगरी

 DAV PUBLIC SCHOOL,BHUBANESWAR-21

CLASS V  (H.HINDI)  WORKSHEET- 15 अंधेर नगरी
NAME ------------------- SEC------------ ROLL----------------- DT.

1. दूर से नगर कैसे दिखाई पड़ता है?

2.गोवर्धनदास किस दिशा की ओर गया?

3.नारायणदास किस दिशा की ओर गया?

4.महंतजी उस नगर में क्यों नहीं रहना चाहते थे ?

5.गुरुजी  ने गोवर्धनदास से जाते समय क्या कहा?

6.फाँसी का हु्क्म किसे दिया गया था?

7.कोतवाल साहब को फाँसी क्यों नहीं दी  गई?

8.तंदुरुस्त आदमी को फाँसी देने का आदेश क्यों हुआ?

9.अंधेर नगरी के राजा का नाम क्या था?

10.अंत में फाँसी पर कौन चढ़ गया?

Monday 6 December 2021

अपठित पद्यांश/काव्यांश

 

डी. . वी. पब्लिक स्कूल, चन्द्रशेखरपुर, भुवनेस्वर

कक्षा- 5          हिंदी

अपठित पद्यांश/काव्यांश

1.       निम्नलिखित अपठित पद्यांश/काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

जीवन में आगे बढ़ना तो

सीखो नदी-पहाड़ों से।

सर्दी गर्मी धूप और वर्षा

रुकते नहीं ये आँधी से।

कल-कल करती नदियाँ बहतीं

सबको खुशियाँ देती हैं।

    कोई कूड़ा डाले तो भी वह

    कुछ भी न कहती है।

अपने निर्णय पर अटल,

सदा खड़ा है पर्वत राज।

हवा आँधी या तूफ़ां आए

कभी न हिलता उसका ताज।

प्रश्न-

क.     1. आगे बढ़ने के लिए हमें किस-से शिक्षा लेने के लिए कहा गया ?

*नदी-पहाड़ों से

*नदी-नाले से

*माता-पिता से

*भाई-बहन से

ख.    2. ‘धूप’ का विलोम शब्द क्या है चुनिए।

*छाई

*छाँव

*चाव

*छाया

ग.      3.पर्वत राज से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

*चुप रहने की

*देखने की

*अटल रहने की

*बोलने की

घ.    4.  ‘खुशियाँ’ शब्द किसका बहुवचन रूप है?

*खुश

*खुस

*खुशी

*खुशिया

5. किसका ताज न हिलने की बात कही गई है?

* राजा का

* सर का

* नदी का

* पर्वत का

 

 

 

 

 

 

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...