Thursday 9 November 2017

पाठ 14 बुद्धिमान राजा प्रश्नोत्तर

पाठ 14 बुद्धिमान राजा प्रश्नोत्तर

1.चीन का राजा भारत जाने की दिशा और रास्ता क्यो ंजानना चाहता था?
चीन का राजा भारत जाने की दिशा और रास्ता जानना चाहता था क्योंकि वह कलिंग प्रदेश पर आक्रमण करके उसे जीतना चाहता था।

2.चीन के राजा ने सेैनिकों की भर्ती क्यों शुरू कर दी?
चीन के राजा के महामंत्री ने राजा को अपना राज्य बढ़ाने की सलाह दी  ।महामंत्री की सलाह राजा को ठीक लगी। इसलिए उसने सेना में  सैनिकों की भर्ती शुरू कर दी।

3.वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोने लगे?
वृद्ध के साथी ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे ताकि वे राजा को यह विश्जवास दिला सेकें  कि वे इस जन्म में अपनी मातृभूमि कभी नहीं देख सकेंगे।

4.कलिंग के राजा ने गुप्त बैठक क्यों बुलाई?
कलिंग के राजा ने चीन के राजा के आक्रमण से अपने राज्य को विनाश से बचाने के लिए बुद्धिमान व्यक्तियों की एक गुप्त बैठक बुलाई।
भाषा अभ्यास
5.समान अर्थ वाले शब्द
शीघ्र - जल्दी    
शूरवीर - योद्धा,वीर व्यक्ति
  आपत्ति - एतराज़
वृद्ध - बूढ़ा  
पराजित-परास्त,विजित,हारा हुआ
6.विलोम शब्द लिखिए
लायक -  नालायक
सुना -        अनसुना
आदर -         अनादर ,निरादर
गुण -          अवगुण
राजा -         रंक
आकाश -      पाताल
7.मुहावरे लिखिए
काम से भागना - जी चुराना
हैरान होना - दंग रह जाना
बढ़-चढ़कर बातें करना - डींगे हाँकना
कुछ गड़-बड़ करना - दाल में कुछ काला होना

No comments:

Post a Comment

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...