Wednesday 6 September 2017

अपठित गद्यांश- पेड़-पौधे और हम


DAV PUBLIC SCHOOL , BHUBANESWER-21
CLASS –            WORKSHEET – अपठित गद्यांश
Q.निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
पेड़-पौधों का मनुष्य से बहुत गहरा संबंध है। इनके बिना हम जीवित नहीं रहा सकते। ये हमें साँस लेने के लिए शुद्ध वायु देते हैं। ये अशुद्ध वायु  को ग्रहण करते हैं और उसके बदले हमें शुद्ध वायु (ऑक्सीजन)देते हैं। जहाँ पेड़-पौधे अधिक होते हैं, वहाँ की वायु शुद्ध होती है और वर्षा भी अधिक होती है। पेड़-पौधों से हमें लकड़ियाँ,अन्न,सब्जियाँ,फल,फूल आदि मिलते हैं। ये हमारी धरती को हरा-भरा बनाते हैं। ये हमारे लिए और पशु-पक्षियों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। ये बाढ़ों को भी रोकते हैं। पेड़ हमारे बहुत काम आते हैं; इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और पेड़ों को काटे जाने से रोकें।
1.     पेड़-पौधों से हमारा कैसा संबंध है?
2.     हमें साँस लेने के लिए कैसी वायु चाहिए?
3.     कहाँ वर्षा अधिक होती है?
4.     हमारी धरती को हरा-भरा कौन बनाता है?
5.     किसके लिए पेड़-पौधे बहुत उपयोगी हैं?
6.     बाढ़ों को कौन रोकते हैं?


No comments:

Post a Comment

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...