Wednesday 6 September 2017

अपठित गद्यांश- पेड़-पौधे और हम


DAV PUBLIC SCHOOL , BHUBANESWER-21
CLASS –            WORKSHEET – अपठित गद्यांश
Q.निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
पेड़-पौधों का मनुष्य से बहुत गहरा संबंध है। इनके बिना हम जीवित नहीं रहा सकते। ये हमें साँस लेने के लिए शुद्ध वायु देते हैं। ये अशुद्ध वायु  को ग्रहण करते हैं और उसके बदले हमें शुद्ध वायु (ऑक्सीजन)देते हैं। जहाँ पेड़-पौधे अधिक होते हैं, वहाँ की वायु शुद्ध होती है और वर्षा भी अधिक होती है। पेड़-पौधों से हमें लकड़ियाँ,अन्न,सब्जियाँ,फल,फूल आदि मिलते हैं। ये हमारी धरती को हरा-भरा बनाते हैं। ये हमारे लिए और पशु-पक्षियों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। ये बाढ़ों को भी रोकते हैं। पेड़ हमारे बहुत काम आते हैं; इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और पेड़ों को काटे जाने से रोकें।
1.     पेड़-पौधों से हमारा कैसा संबंध है?
2.     हमें साँस लेने के लिए कैसी वायु चाहिए?
3.     कहाँ वर्षा अधिक होती है?
4.     हमारी धरती को हरा-भरा कौन बनाता है?
5.     किसके लिए पेड़-पौधे बहुत उपयोगी हैं?
6.     बाढ़ों को कौन रोकते हैं?


Tuesday 5 September 2017

सर्वनाम

सर्वनाम से वाक्य पूरा कीजिए।

1. --------     रमेश का घर है।

2.---------        पुस्तक है।

3.मैं --------     चला जाऊँगा।

4.वह   --------    पढ़ रहा है।

5.पेड़ के नीचे   --------   बैठा है।

6.    ------    मेहनत करेगा -------    पास होगा।

7.    --------    बाहर खड़ा है?

8.  वह   --------    ठीक कर लेगा।

9.--------     आम पका है,  -------- खाओ।

10.    --------  आया है?

संज्ञा

रेखांकित संज्ञा शब्दों के भेद लिखिए

1.सीता   पुस्तक पढ़ती है।

2.मोहन ने लाठी से साँप को मारा।

3.लड़के  नदी में तैर रहे हैंं।

4.बच्चों को फल दो।

5.चोरी बुरी बात है।

6.बुराई से बचो।

7.बुराइयों से बचो।

8.मुझे गुलाब का फूल पसंद है।

9.कक्षा में बच्चे पढ़ रहे हैं।

10.सेना   देश की रक्षा करती है।

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द चुनिए

1.आवास,हय,निकेतन,घोटक

2.सलिल,निशान,अंबु,तुरंग

3.धरा,करवाल,मही,कोतु

4.नारी,पंकज,रमणी,सदल

5.पताका,पट,वसन,ध्वज

6.राकेश,नभ,नग,शशि

7.अश्व,भामा,घोटक,जलज

8.कपड़ा,महिला,चीर,बाग़

9.पेड़,तनय,विटप,वाटिका

10.कमल,महिला,अंबुज,कुसुम

लिंग बदलो

लिंग बदलो


  1. पुजारी ---------                 (पूजारी,पुजारिन,पुजारिन,पूजारन)
  2. प्रिय---------                      (पिया,प्रिय, प्रीया,प्रिया)
  3. नर---------                         (नार,नारि,नारि,नारायण)
  4. वृद्धा---------                         (वृधि, वृद्धा,वृधी,वृद्धि)
  5. देवर---------                         (दिवरिया, देवरा, देवरानी, देवरनी)
  6. ग्वाला---------                        (ग्वाली, ग्वारिन, ग्वालिन,ग्वालीन,)
  7. कुतिया---------                      (कुती ,कुत्तीया,कुता , कुत्ता)
  8. नायिका---------                      (नायक, नयाक, नायकी, नायकिन,
  9. लेखिका---------                        (लेखक, लेखकी, लेखकिन, लेखाक)
  10. दास---------                                 (दासता,गुलाम, दासी, दसिन)

मूल्यपरक प्रश्न (VBQ)

मूल्यपरक प्रश्न (VBQ)


  1. बिरसा मुंडा के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
  2. आप प्रकृति का ध्यान किस प्रकार रख सकते हैं?
  3. हमें अपने सांस्कृतिक धरोहरों के साथ कैसा व्यावहार करना चाहिए?
  4. हमें मुश्किल परिस्थितियों का सामना कैसे करना चाहिए?
  5. हम नदियों के पानी को साफ़ रखने के लिए क्या कर सकते हैं?
  6. हमें अपने भय पर काबू पाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए?
  7. पेडों की तरह हमें भी परोपकारी क्यों बनना चाहिए?
  8. हम अपने देश की उन्नति के लिए क्या-क्या कर सकते हैें?
  9. सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...