Saturday 23 July 2022

नदी यहाँ पर - भाषा अभ्यास

नदी यहाँ पर - भाषा अभ्यास 

1. सागर पर रात धरती पर पर्वत पर

2. पढ़िए और समझे-

सागर धरती पर में र में  अ स्वर है।

र=  र्+अ  

3. र के दो रूप हैं-

नम्र ग्रहण ड्रम ट्रेन

इन शब्दों में र में कोई न कोई स्वर है ।

4. नीचे दिए शब्दों को बोल बोल कर पढ़िए-

सिर्फ़ ग्रामीण ट्रक राष्ट्र पूरा वर्षा कर्ज़ प्रकाश ड्रम असर

5. अपनी पुस्तक में से र के अलग-अलग रूप वाले दो दो शब्द छांट कर लिखिए-

र - असर भारत रथ

र्  - वर्षा पर्वत नर्मदा कार्य

प्रकाश प्रमाण ग्रामीण

ड्रम ड्रामा ट्रक ट्रैक्टर ट्रेन

6. नीचे दिए गए शब्दों के दो दो पर्यायवाची शब्द छठ कर लिखिए-

नदी-सरिता तटिनी 

सागर-सिंधु समुद्र

पर्वत-सेल भूधर

पानी-जल नीर

रात-रात्रि निशा

7. नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-

रात-दिन

बहुत-कम

टेढ़ी-सीधी

अशांति-शांति

एक- अनेक

बुरा-अच्छा, भला

स्वदेश- विदेश

नीचे-ऊपर

8. वाक्य बनाइए-

धीमी- धीमी  - 

वह धीमी- धीमी आवाज़ से गा रही है ।

आज धीमी -धीमी बारिश हो रही है।

कहीं-कहीं

आज कहीं -कहीं बारिश हुई है ।

ऐसे जानवर आपको कहीं -कहीं देखने को मिलेंगे ।

9. वर्ग पहेली को पूरा कीजिए-

1क---    2स---- 3सा------

4पे--  5ज---    6बा----- 7ना---- 8ह------    9ह--- 10व---- 11ती--


Friday 22 July 2022

पेड़- भाषा अभ्यास

पेड़-  भाषा अभ्यास

  1. पेड़ कविता में से कोई पाँच संज्ञा शब्द छाँटकर लिखिए-

बिस्तर, चाय, चिड़िया, थाली, बीज

2. काम वाले शब्द - क्रिया शब्द

भागेंगे, पिएँगे, नाचेंगे, खाएँगे, खुजाएगी, खेलेंगे

3.क) आसमान में पतंग उड़ रहा है ।

ख) एक आदमी बारिश में छाता लेकर जा रहा है ।

ग) किसान हल चला रहा है ।

4. सर्वनाम शब्द-

मैं, वे, तू ,तुम, मुझे, तुम्हें ,उस, यह

5. वचन बदलिए-

क) चादर- चादरें

ख) आँखें -आँख

ग) तारों की- तारे की/तरा की 

घ) सपने में -सपनों में

6. विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए-

क) सुंदर- कुरूप

ख) नई -पुरानी

ग) नम - शुष्क

घ) छाव -धूप

7. पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क) घर- मकान गृह भवन

ख) पक्षी- खग चिड़िया पंछी

ग) पेड़ -वृक्ष तरु पादप

ङ) आँख- चक्षु नेत्र नयन

8.

9. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए और लिखिए कि काम को कौन कर रहा है-

      वाक्य                                                              काम /क्रिय                                      करने वाला

क) बच्चे छाँव में खेलेंगे ।                                           खेलेंगे                                             बच्चे                                   

ख) सभी पेड़ सो जाएँगे ।                                            जाएँगे                                             पेड़

ग)सूरज ने बीजों को उठाया ।                                        उठाया                                       सूरज 


10. नीचे दिए गए वाक्यों में कर्ता कारक के नीचे रेखा खींची है-

क)हवा  कहेगी झूम-झूम ।

ख) पंछी घर को लौटेंगे ।

ग) गइया ने पीठ खुजाई ।

घ) चंदा चमकेगा ।

ह) बच्चे छाँव में खेलेंगे ।


स्वतंत्रता दिवस -अनुच्छेद लेखन

 स्वतंत्रता दिवस

 स्वतंत्रता दिवस को भारत का राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है । यह 15 अगस्त को सारे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है । इस दिन हमें अंग्रेजों से आजादी प्राप्त हुई थी । इस  दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है । इस दिन देश की राजधानी में लालकिले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री द्वारा झंडा फहराया जाता है । प्रधानमंत्री देशवासियों को लाल किले से देश के नाम अपना संदेश देते हैं । तीनों सेनाओं के जवान राष्ट्रध्वज को 21 तोपों की सलामी देते हैं । इस दिन सरकारी कार्यालयों, भवनों और स्कूलों पर भी झंडा फहराया जाता है । रात में इन भवनों पर बिजली के रंग- बिरंगे बल्बों से रोशनी क्या जाता है। यह दिन शहीदों की स्मृति कराने वाला दिन है । हमें देश की आजादी की रक्षा करने का व्रत लेना चाहिए ।

Thursday 21 July 2022

लौह पुरुष भाषा अभ्यास

लौह पुरुष भाषा अभ्यास 

1. संज्ञा शब्द -

क) विट्ठल मंबई पिता देश सरदार  पटेल 

2.व्यक्तिवाचक संज्ञा -

विट्ठल मुंबई सरदार पटेल

3.     जातिवाचक संज्ञा       व्यक्ति वाचक संज्ञा

क)   नदी                             गंगा      यमुना

ख) पेड़                                आम      केला

ग) आदमी                             रमेश     सुरेश

घ)लड़की                              गीता    चम्पा

ङ)गाँव                                 हरिपुर   गोविंदपुर

4. नीचे दी गई वर्ग पहेली में से उचित संज्ञा शब्द छाँटकर वाक्य पूरे कीजिए-

क) कमल सदा कीचड़ में ही खिलता है ।

ख) फूल के साथ काँटे भी होते हैं ।

ग) राहुल ने गेंद ऊपर उछाली ।

घ) भवन पर रोशनी की ।

ङ) भारतीय सेना ने विजय प्राप्त की ।

च) मुझे लीची खाना अच्छा लगता है ।

5. नीचे दिए गए अनेक शब्दों के स्थान पर एक संज्ञा शब्द लिखिए-

जिसके आने की तिथि निश्चित ना हो-अतिथि

जो भारत में रहता हो-                 भारतीय

जहां छात्र रहते हो -                     छात्रावास

नगर में रहने वाला-                     नागरिक

एक माह में होने वाला -                मासिक

6. सर्वनाम शब्द को छाँटकर लिखिए-

मैं आगे पढ़ना चाहता हूं ।

मुझे पढ़ने की अनुमति दे दीजिए ।

मेरे आने के बाद तुम चले जाना ।

देश उन्हें लौह पुरुष के नाम से याद करता है ।

वह दिन आया ।

उत्तर- मैं मुझे मेरे तुम उन्हें वह

7. नीचे दिए गए अनुच्छेद को सही सर्वनाम शब्दों से पूरा कीजिए-

 एक दिन खुश होकर पेड़ ने चिड़िया को दो फूल दिए । वे बहुत सुंदर थी । चिड़िया ने सोचा," मैं एक फूल माली को दे दूँगी ।" वह पंख फड़फड़ाए और उड़ चली, माली के पास। उड़ते -उड़ते उसे एक बगीचा नजर आया। उसमें भी सुंदर फूल खिले थे। उनकी खुशबू से पूरा बगीचा महक रहा था। तभी उसे माली नजर आया। वह माली के पास पहुँची और पूछा," आप कैसे हैं? मैं आपके लिए फूल लाई हूँ। उसने चिड़िया से फूल लिया और उसे धन्यवाद कहा ।

8.सही जगह पर  बंदु  (ं) या चंद्रबिंदु  (ँ)  लगाइए-

करूँगा     स्वतंत्रता     पहुँचा     संबंध     आशाएँ     प्रारंभ     गाँधी     आँसू

9.बहुवचन रूप से वाक्य पूरा कीजिए-

क) मेरे दोनों आँखों में जलन हो रही है ।

ख) नानी मुझे कहानियाँ सुनाती है ।

ग) राहुल की परीक्षाएँ चल रही हैं ।

घ) नेता जी ने अनेक सभाओं में भाषण दिए ।

च) बच्चे पढ़ रहे हैं ।


WORKSHEET- 3 पेड़

                                                       DAV    PUBLIC    SCHOOL  ,BBSR-21

CLASS – V  H.HINDI              WORKSHEET- 3   पेड़

NAME-                                                           SEC-                            ROLL NO-

(क)निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

1.नम मिट्टी की चादर ओढ़े कौन बिस्तर में पड़े हुए हैं?


2.शाम होने पर पक्षी क्या करते हैं?


3.पेड़ बच्चों और गाय की किस प्रकार मदद करते हैं?


4.कविता में किसकी दिनचर्चा का वर्णन किया गया है?


5.बीज किससे चोरी-चोरी झाँकेंगे?


(ख)पर्यायवाची शब्द लिखिए।

         i.            घर-

       ii.            पक्षी-

      iii.            पेड़-

     iv.            धरती-

       v.            आँख-

(नेत्र   पंछी    तरू   ज़मीन

भूमि    गृह    चक्षु   पाताल  

मकान    सरिता     खग   कानन

नयन      धरा     वृक्ष   भवन)

Wednesday 20 July 2022

नदी यहाँ पर माधुरी Q/A

नदी यहाँ पर माधुरी Q/A

 पाठ में से

1.नदी चलते-चलते कैसे-कैसे आकर बदलती है?
नदी चलते-चलते कहीं सीधी और टेढ़ी होकर बहती है तो कहीं चौड़ी और पतली हो जाती है।
2.नदी का बहाव पर्वत पर कैसा होता है और नीचे आने पर कैसा हो जाता है?
नदी का बहाव पर्वत पर तेज़ होता है और नीचे आने पर धीमा हो जाता है।
3.नदी हमारे लिए क्या -कया करती है?
नदी हमारे लिए बहुत काम करती है। वह हमें पानी देती है। वह धरती को हरा-भरा बनाती है। हमें खेती के लिए पानी देती है जिससे फसल उगता है।
4.क) आखिर में वह पाती है
ख)बिलकुल ही खो जाती है
ग)सदा रहेगी जलती ही
5.क)मैदानी भाग में
ख)जब नदी ऊपर से नीचे की ओर आती है।

भाषा की बात
1. चाल -  नदी की चाल मैदानों में धीमी हो जाती है
चलती - वह धीरे-धीरे चलती है।
चलते-चलते - बच्चा चलते-चलते थक गया।
2.
3.वचन बदलो
क)मेैंने अपने खेतों में पानी दिया।
ख)बच्चा मैदान में खेल रहा है।
ग)नदियाँ सबको पानी देती हैं।
घ)सागर में लहर उठ रही थी।
ङ)मैंने दीपावली पर दीए खरीदे।
च)रीमा ने फूल उठाए।
7.कविता में आए दस क्रिया शब्द
चलती रहती है, बन जाती है, जलती रहेेगी, फैलाती है,बिखराती जाती,खो जाती है,बनाती है,देती है,मुड़ती है,जाती है,उठाती जाती है,

Tuesday 5 July 2022

पेड़-पौधे और हम- अनुच्छेद लेखन

  पेड़-पौधे और हम

 पेड़-पौधों का मनुष्य से बहुत गहरा संबंध है। इनके बिना हम जीवित नहीं रहा सकते। ये हमें साँस लेने के लिए शुद्ध वायु देते हैं। ये अशुद्ध वायु  को ग्रहण करते हैं और उसके बदले हमें शुद्ध वायु (ऑक्सीजन)देते हैं। जहाँ पेड़-पौधे अधिक होते हैं, वहाँ की वायु शुद्ध होती है और वर्षा भी अधिक होती है। पेड़-पौधों से हमें लकड़ियाँ,अन्न,सब्जियाँ,फल,फूल आदि मिलते हैं। ये हमारी धरती को हरा-भरा बनाते हैं। ये हमारे लिए और पशु-पक्षियों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। ये बाढ़ों को भी रोकते हैं। पेड़ हमारे बहुत काम आते हैं; इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और पेड़ों को काटे जाने से रोकें।

Saturday 2 July 2022

पेड़ कविता Q/A

  पेड़ कविता Q/A

https://drive.google.com/file/d/1Zw1NzfX2h72qIlFfnpSn9WxveysC8dlh/view?usp=sharing

1.कविता में किसकी दिनचर्या का वर्णन किया गया है?
कविता में पेड़ की दिनचर्या का वर्णन किया गया है।

2.हज़ारों बीज आँखें मींचकरक्या कर रहै हैं?
हज़ारों बीज आँखें मींचकर नम मिट्टी की चादर ओढ़कर अपने बिस्तर पर सो रहे हैं।

3.पेड़ किस समय कैसे खाना खाएँगे?
पेड़ दोपहर के समय भरी धूप में पत्तों की थाली से खाना खाएँगे।
4.शाम होने पर पक्षी क्या करते हैं?

शाम होने पर पक्षी अपने- अपने घोंसले में लौट आते हैं और सुख -दुख के किस्से बतियाकर सो जाते हैं।

5. रात को सोते समय पेड़ कौन-से सपनों  में खो जाएँगे?

रात को सोते समय पेड़ हरी-भरी धरती के सुंदर सपनों में खो जाएँगे।
7. क) चादर तानना- मिट्टी के नीचे सोना
ख)महटियाए से -   मिट्टी से ढके हुए 
ग)जुगनू की लपर-झपर - जुगनू की तरह टिमटिम करती रोशनी
घ)पत्तों की थाली से खाना खाना- सूरज की किरण से पत्ते पेड़ के लिए खाना बनाते हैं।

बीज पेड़ कैसे बन जाते हैं?
Image result for बीज से पेड़


अलग-अलग तरह के पेड़ के चित्र-

Image result for पेड़ का चित्र और नाम  बरगद  Image result for पेड़ का चित्र और नाम Image result for पेड़ का चित्र और नाम

चिनार Image result for पेड़ का चित्र और नाम

बबूल Image result for पेड़ का चित्र और नाम


लौह पुरुष Q/A

 

लौह पुरुष को क्लिक कीजिए-
पाठ में से
1.वल्लभ भाई को देश किस  नाम से याद करता है? क्यों ?
वल्लभ भाई को देश लौह पुरुष के नाम से याद करता है क्योंकि वह बचपन से ही बहुत दृढ़ निश्चयी थे। जो बात एक बार ठान लेते थे,उसे पूरा करके ही दम लेते थे।

2.वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में कब  निर्णय ले लिया था?
दसवीं कक्षा तक आते-आते सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के विषय में निर्णय ले लिया था।

3.वल्लभ भाई स्वतंत्रता संग्राम से किस प्रकार जुड़े?
वल्लभ भाई गाँधी जी  के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर घर-परिवार तथा वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

4.सरदार पटेल ने अहमदाबाद की सभा में क्या कहा?
"अगर कल सब नेता बंदी बना लिए जाएँ तब भी स्वतंत्रता संग्राम जारी रखना।मर जाना पर आगे बढ़ाया हुआ कदम पीछे नहीं हटाना।"

5.स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान क्या है?
वल्लभ भाई ने प्रेम,दृढ़ता और संकल्प शक्ति से  562 रियासतों को भारत में विलय के लिए मना लिया।उनके प्रयासों से एक नए और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हुआ। उनकी महानता और लौह के समान दृढ़ता के लिए देश उन्हें याद करता है।

6.किसने , किससे कहे ?
क)काका ने वल्लभ से
ख)वल्लभ ने पिता से
ग)विट्ठल ने वल्लभ से
घ)वल्लभ ने विट्टल से

7.वाक्य पूरे कीजिए-
क) खेत  ख)बचपन  ग) उद्देश्य  घ)बड़ा  ङ)लिफ़ाफ़ा   च) सरदार

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...