Monday 14 October 2019

प्रिय पौधा Q/A जगदीश चंद्र बसु विडियो



पाठ में से....
1.हरित पौधों की देखभाल किस प्रकार की?
 हरित पौधों को सही समय पर खाद-पानी दिया करता था। गरमी,सरदी और तेज़ धूप से उनकी रक्षा करता था
और शाम के वक्त पौधों के पास बैठकर गिटार भी बजाया करता था। इस प्रकार हरित पौधों की देखभाल
बहुत लगन से करता था।

2. ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी?
ताई ने हरित को पौधों के बारे में यह बताया कि भारतीय
वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने अपने प्रयोगों से यह सिद्ध कर दिया था कि पेड़-पौधों में भी मनुष्य कs
समान जीवन है। वह भी मनुष्य की तरह स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं और
उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।

 3.हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था?
हरित उदास दिखाई दे रहा था क्योंकि उसका प्रिय पौधा जिसे
वह पुष्प प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने वाला था, प्रदर्शनी से एक दिन पहले ही चोरी हो गया था। 
4.ताई ने हरित को क्या समझाया?
 ताई ने हरित को समझाया कि जिसने भी पौधा चुराया है वह उसे पुष्प प्रदर्शनी में ज़रूर लेकर आएगा हम उसे
वहाँ पकड़ लेंगे। 
5.वाक्य पूरे करो-
क. पेड़-पौधों 
ख. नृत्य 
ग. स्पर्श 

घ. पुरस्कार


शब्दार्थ: 
अधिकांश-अधिकतर, 
अनुपस्थिति- गैरहाज़िरी,
 पीठ थपथपाना-शाबासी देना,
 दृष्टि-नजर, 
वैज्ञानिक-विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाला,
 स्पर्श-छूना, 
पुरस्कार-ईनाम, 
विश्वास-भरोसा, 
आयोजक-प्रबंध करने वाला, 
सर्वश्रेष्ठ-सबसे अच्छा। 


अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न 
I. धीरे-धीरे हरित की रुचि भी पेड़-पौधों में बढ़ने लगी। वह बगीचे के कार्यों में अपनी ताई का हाथ बँटाने लगा। एक बार हरित की ताई को किसी आवश्यक कार्य से शहर से बाहर जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में हरित ने पेड़-पौधों की देखभाल बहुत लगन से की। ताई ने वापस आकर जब अपना बगीचा देखा तो बहुत प्रसन्न हुई।उन्होंने उसकी पीठ थपथपाई।


1 हरित की रुचि किस चीज़ में बढ़ने लगी? 
उत्तर-- हरित की रुचि पेड़-पौधों में बढ़ने लगी। 

2. वह ताई को किस काम में हाथ बँटाने लगा? 
उत्तर- वह ताई जी को पेड़-पौधों के कार्यों में हाथ बँटाने लगा।

 3. हरित की ताई को कहाँ जाना पड़ा? 
उत्तर- हरित की ताई को किसी आवश्यक कार्य के लिए शहर से बाहर जाना पड़ा। 

4. ताई ने वापस आकर क्या देखा? 
उत्तर- ताई ने वापस आकर अपने लहलहाते पेड़-पौधों को देखा। 

5. हरित की पीठ किसने थपथपाई?
 उत्तर- हरित की ताई जी ने उसकी पीठ थपथपाई। 


II. हरित गिटार भी बजाता था। जब वह गिटार 
बजाता तो पूरी तरह डूब जाता। कभी-कभी वह पेड़-पौधों के बीच गिटार बजाता। उसे लगता गिटार की धुन पर अनेक पेड़-पौधे नाचते हैं। वह गिटार बजाते हुए पेड़-पौधों की क्रियाओं पर दृष्टि रखने लगा। उसे लगता कि 
एक पौधा उसके गिटार की धुन पर विशेष आकर्षित है। जब वह गिटार बंद करता तो उसे लगता जैसे वह पौधा उदास हो गया हो। 
1. हरित क्या बजाता था?
 उत्तर- हरित गिटार बजाता था। 

2. गिटार बजाते समय हरित को क्या लगता था? 
उत्तर- गिटार बजाते समय हरित को लगता था कि गिटार की धुन पर पौधे नाच रहे हैं। 

3. पेड़-पौधे क्यों उदास हो जाते थे?
उत्तर- जब गिटार बजना बंद हो जाता तो पेड़-पौधे उदास हो जाते थे। 

4. पेड़ का दो पर्यायवाची शब्द लिखें।
उत्तर- वृक्ष, तरु। 

5. 'अनेक' का विलोम शब्द क्या होगा?
 उत्तर- 'अनेक' का विलोम 'एक' होगा। 

III. ताई ने बताया- भारतीय वैज्ञानिक जगदीश बसु ने अपने प्रयोगों द्वारा सिद्ध करके सबसे पहले बताया था कि पेड़-पौधों में भी मनष्यों के समान ही जीवन है। वह भी मनुष्यों की भाँति स्पर्श इत्यादि का अनुभव करते हैं। उनमें भी सुनने की शक्ति होती है।" यह जानकारी मिलने के बाद हरित अक्सर पौधों के पास खड़ा होकर गिटार बजाने लगा। वह पौधा महीनों के स्थान पर दिनों में तेजी से बढ़ने लगा। उसकी पत्तियाँ आकर्षक, बड़ी-बड़ी और स्वस्थ थीं। हरित के शहर में प्रति वर्ष फरवरी माह में 'पुष्प प्रदर्शनी' होती थी। हरित ने उसमें भाग लेने का निर्णय किया। 
1. जगदीश चंद्र बसु कौन थे? 
उत्तर- जगदीश चंद्र बसु एक महान् भारतीय वैज्ञानिक थे। 

2. जगदीश चंद्र बसु ने पेड़-पौधों के बारे में क्या बताया? 
उत्तर- जगदीश चंद्र बसु ने बताया कि पेड़-पौधों में भी मनुष्यों के समान ही जीवन होते हैं। वे भी सुख-दुख का अनुभव करते हैं। 

3. हरित के शहर में प्रति वर्ष क्या होती थी?
 उत्तर- हरित के शहर में प्रति वर्ष 'पुष्प प्रदर्शनी' होता थी। 

4. इस प्रदर्शनी का आयोजन कब होता था?
 उत्तर- इस प्रदर्शनी का आयोजन प्रति वर्ष फरवरी माह में होता था।

 5. हरित ने क्या निर्णय लिया? 
उत्तर- हरित ने पुष्प-प्रदर्शनी में जाने का निर्णय लिया 

प्रिय पौधा  भाषा अभ्यास


1. पाठ 'प्रिय पौधा' में आए 'र' के विभिन्न रूपों के तीन-तीन शब्द लिखिए 
. आकर्षक
र्वश्रेष्ठ
स्पर्श
विद्यार्थी

प्रदर्शनी
प्रयोग
क्रिया
सर्वश्रेष्ठ

वृक्ष
नृत्य
दृष्टि
2. दिए गए संज्ञा शब्दों को विशेषण शब्दों में बदलिए 
संज्ञा शब्द       विशेषण शब्द 
(क) सरलता.  सरल
(ख) प्रसन्नता  प्रसन्न
(ग) सुख  सुखी
(घ) दया  दयालु


3. नीचे दिए गए शब्दों में कुछ शब्द उपसर्गों के योग से बने है और कुछ प्रत्ययों के योग से बने हैं। 
इन्हें छाँटकर सही वर्गों में लिखिए
 भरपेट, मिलावट, हरघड़ी, प्रतिदिन, कपूत, मोरनी, चाँदनी, अपमान, बदहाल, मधुरता, दवाखाना, गाड़ीवान 


उपसर्ग से बने शब्द - भरपेट  हरघड़ी प्रतिदिन कपूत अपमान   बदहाल,, 


प्रत्यय से बने शब्द -  मिलावट मोरनी चाँदनी   मधुरता गाड़ीवान दवाखाना, 

4. पढ़िए और समझिए 
- वह और धौर चलता है।    वह धीरे धीरे चलती है। 
. कपड़े पसंद थे, लेकिन मेरे पास पैसे कम थे। 
• वह आई थी, परंतु तुम नहीं मिले। 
कुछ शब्दों के रूप किसी भी दशा में परिवर्तित नहीं होते। हर जगह एक ही रूप में प्रयुक्त होता है। ऐसे शब्दों को 'अव्यय' कहते हैं। जैसे- कब, तब, धीरे-धीरे, कित, परंतु आजकल आदि। नीचे दिए गए अव्यय शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए 
(क) इसलिए - वह बीमार है इसलिए स्कूल नहीं आया।
(ख)  और - माता और पिता मिलकर हमारी देखभाल करते हैं
(ग) तथा -  हरित के माता-पिता ताऊ-ताई तथा बहन भी वहाँ पहुँच गए।
(घ) किंतु -  गाय मोटी है किंतु बछड़ा दुबला है।

5. नीचे दी गई पंक्तियों को कहानी के क्रम अनुसार लिखिए 
 1. हरित प्रतिदिन पौधे की देखभाल करता था। 
 2.प्रदर्शनी के एक दिन पहले उसका पौधा चोरी हो गया।
3. हरित ने संयोजक को बताया कि उसका पौधा संगीत पर झूमता है। 
4.सर्वश्रेष्ठ पौधे का पुरस्कार हरित को मिला। 


6. नीचे लिखे शब्दों के विलोम बनाइए 

(क) सहयोग असहयोग
(ख) निश्चय  अनिश्चय 
(ग) शांत  अशांत 
(घ) धर्म  अधर्म 
(ङ) सहयोग  असहयोग 
(च) स्वीकार  अस्वीकार 

7. दिए गए वाक्यों के सामने काल का नाम लिखिए 
वाक्य काल
 (क) हरित का पौधा बड़ा हो गया था। भूतकाल
 (ख) हरित का पौधा नृत्य जैसी क्रिया करता है। वर्तमानकाल
 (ग) हरित पौधे के सामने गिटार बजाएगा।  भविष्यतकाल
(घ) बच्चों ने कहानी सुनी थी।  भूतकाल
(ङ) हम कल बाजार जाएँगे।  भविष्यतकाल
(च) दुकानदार फल बेच रहा है।  वर्तमानकाल
(छ) गाँव में एक कुआँ था।  भूतकाल

8. नीचे दो-दो शब्दों के जोड़े दिए गए हैं। यदि दोनों के अर्थ समान हैं तो (स) पर और विपरीत 
हैं तो (वि) पर घेरा लगाइए 
(क) कम-ज्यादा वि 
(घ) शत्रु-मित्र  वि 
(ख) आदर सम्मान स  
(ङ) हर्ष-प्रसन्नता  स
(ग) नवीन पुरातन वि 
(च) जन्मभूमि मातृभूमि स 

9. पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए कोई तीन उपाय लिखिए 




साल 1901 में 10 मई को भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस ने साबित कर दिया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है.

plants
साल 1901 में 10 मई को भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस ने साबित कर दिया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है.
1. बोस ने आविष्‍कार क्रेस्‍कोग्राफ के जरिए ये करके दिखाया, जिसमें बाहरी तब्‍दीली पर पेड़-पोधों की प्रतिक्रिया रिकॉर्ड की गई.
2. पौधों में जीवन साबित करने का ये प्रयोग लंदन की रॉयल सोसाइटी में हुआ और दुनिया बोस का लोहा मान गई.
3. एक पौधे की जड़ ब्रोमाइड में डाली गई. पौधे की धड़कन स्‍क्रीन पर एक चिन्‍ह के रूप में दिख रही थी. जिसे उपकर ण के जरिए देखा गया. कुछ देर बाद ही ये अनियमित होने लगी.

4. थोड़े वक्‍त के बीतते ही पौधे की जान दिखाने वाला चिन्‍ह कांपने लगा और अचानक रुक गया जो इस बात का संकेत था कि पौधे की मौत हो चुकी है.



Jagdish Chandra Bose/Inventions
Crescograph
Image result for जगदीश चंद्र बोस के आविष्कार

Description

A crescograph is a device for measuring the growth in plants. It was invented in the early 20th century by Sir Jagadish Chandra Bose. The Bose crescograph uses a series of clockwork gears and a smoked glass plate to record the movement of the tip of a plant at magnifications of up to 10,000. Wikipedia
plants

अगर न नभ में बादल होते (भाषा अभ्यास)

   अगर न नभ में बादल होते  (भाषा अभ्यास) 1. ध्यानपूर्वक पढ़िए  कौन सिंधु से जल भर लाता?  उमड़-घुमड़, जग में बरसाता?  मोर न खुश हो शोर मचाते,...